India News(इंडिया न्यूज़), Dharamshala Accident: धर्मशाला में हुआ दुख्द हादसा। जहां 8 किमी दूर योल के पास पांच लोगों की मृत्यु हो गई। बता दे जिस कैंटर में वो यात्रा कर रहे थे वह खाई में गिर गया। जिस से उनकी मृत्यु हो गई। वहीं मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वो सभी मृतक योल के पास रतर गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक परिवार के तो 3 सदस्य शामिल थे, जो खेतों में गेहूं की फसल काटकर वापास लौट रहे थे। वहीं कैंटर के चालक ने वाहन पर आपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वो खाई में गिर गया। ये हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।
मदद करने के लिए दौड़े लोग
हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीखोपुकार मच गई युवक जहां घायलों को रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ की टीम की मदद करने लगे। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे हादसे पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने दुख व्यक्त किया है और घायलों और मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने की बात कही है।
25,000 रुपये का निलेगा मुआवजा
स्थानीय कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये का मुआवजा देवे की बात कही है।
ये भी पढ़ें- Mango Omelette: मैंगो ऑमलेट से बनी एक ऐसी विचित्र रेसिपी, जिसे देख आम लोगों ने किया ऐसा रियेक्ट