Saturday, March 25, 2023
HomeBilaspurपूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए...

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बिलासपुर, (Ex MP S Chandel Resigns From Congress Party) : पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। चंदेल सर्किट हाउस बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में शामिल हुए।

इस अवसर पर सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं थे। इसलिए वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वापस आए है। उन्होंने आगे कहा कि वे 2019 में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो अवश्य हो गए थे लेकिन उनका देह और आत्मा भाजपा के साथ ही जुड़ा रहा। वहीं नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे प्रिय पुराने सहयोगी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे दुबारा अपनी पार्टी में वापस आये है। जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

मोदी के मार्गदर्शन से देश तेजी से बढ़ रहा है आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। नड्डा ने कहा कि हमने भाजपा का काम एक साथ शुरू किया था और हमारा पुराना नाता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने सुरेश चंदेल को घर वापसी पर बधाई दी।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हमें खुशी है कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर वापस भाजपा में शामिल हो गए। वह पूर्व में हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पुराना नाता है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी आम चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने जा रही है।

ALSO READ : मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से बढ़ी मरीजों की परेशानी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular