Friday, June 2, 2023
Homeबिलासपुरमौसम समझ से बाहर, अचानक गर्मी ने छुड़ाए हिमाचल की जनता के...

मौसम समझ से बाहर, अचानक गर्मी ने छुड़ाए हिमाचल की जनता के पसीने

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में पारा अचानक हाई हो गया है, ऊपरी हिमाचल में बर्फबारी का दौर थमने के बाद अब गर्मी पसीने छुड़ा रही है। ऐसे में जनता इस बार मौसम को लेकर कन्फ्यूज़ है। गुरूवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा वहीं शुक्रवार को भी धूप खिली रहेगी और तापमान और बढ़ने की आशंका है। गुरूवार को प्रदेश के अलग- अलग 12 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं ऊना में पारा अधिकतम 39 डिग्री तक पहुंचा।

ऊपरी हिमाचल यानी किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा में बर्फबारी बंद होने के बाद नीचले हिमाचल में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, सुंदरनगर, घुमारवीं, जाहू, नादौन, सौलन, नाहन में पारा ऊपर की तरफ जाना शुरू हो गया है। हालांकि 13 मई से 15 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है जिसके चलते पारा फिर नीचे की तरफ जाएगा।

 

अधिकतम तापमान

ऊना में 39 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर के बरठीं में 35.9 डिग्री सेल्सियस

हमीरपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस

मंडी में 33.4 डिग्री सेल्सियस

कांगड़ा में 33 डिग्री सेल्सियस

चंबा में 32.9 डिग्री सेल्सियस

नाहन में 32.8 डिग्री सेल्सियस

सुंदरनगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस

भूंतर में 31.9 डिग्री सेल्सियस

 

RELATED ARTICLES

Most Popular