Friday, June 9, 2023
HomeबॉलीवुडBipasha Basu: Bipasha Basu ने बेटी के साथ डांस करते हुए किया...

Bipasha Basu: Bipasha Basu ने बेटी के साथ डांस करते हुए किया क्यूट वीडियो शेयर, वीडियो देख फैंस हुए खुश

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Bipasha Basu: बिपाशा बसु और उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर 5 महीने पहले यानी नवंबर 2022 एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। जहां इन दिनों वो दोनों अपनी इसी फेस को बखूबी एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु भी इन दिनों अपने मदरहुड को बहुत एंजॉय करती नजर आ रही हैं। जहां एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। वहीं आए दिनों वो इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने बेटी देवी के साथ एक वीडियो रील की है।

बिपाशा डांस करते हुए वीडियो को किया शेयर

हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक डांस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो बहुत तेजी से वाइरल हो रहा है। वहीं उस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘डांसिंग विद देवी, ये अब मेरा सबसे फेवरेट काम है।’ वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी और बेटी के साथ डांस इमोजी को भी शेयर किया है।

वीडियो में दोनों बहुत प्यारी लग रही

बिपाशा फोटो में पिंक समर ड्रेस में सुंदर लग रही हैं और वहीं उनकी बेटी देवी येलो और व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं।

बिपाशा बसु अपने ही अंदाज में डांस करवाते हुए दिखी

बिपाशा बसु ने जो डांस वीडियो रील शेयर कि है, उसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी बेटी देवी को एक बेबी कैरियर में लिए हुए हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने शानदार घर की बालकनी में अपनी बेटी को लिए बहुत ही स्टाइल से थिरकती हुई नजर आ रही हैं। जहां वो उसे भी अपने ही अंदाज में ही डांस करवा रही है, और अपनी उंगलियों को शानदार तरीके से थिरका रहीं हैं।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt: बेटी राहा को लेकर बेहद सेंसिटिव हैं पापा रणबीर कपूर, सता रहा यह डर

RELATED ARTICLES

Most Popular