Thursday, June 1, 2023
HomeबॉलीवुडParineeti-Raghav Engagement: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं देसी गर्ल, बहन की सगाई...

Parineeti-Raghav Engagement: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं देसी गर्ल, बहन की सगाई के लिए भारत लौटी प्रियंका दिखी मालती संग

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ ‘आप’ नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई की तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर सगाई के लिए मेहमानों का आना भी शुरु हो गया है तो वहीं घर में सजावट का दौर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच ‘आप’ नेता राघव चड्ढा के दिल्ली स्थित घर के बाहर की वीडियो सामने आई हैं, जिसमें प्रवेश द्वार पर दीयों और फूलों की रंगोली से सजाया गया है। वहीं सगाई की तैयारी के लिए बालकनी को कवर करने वाली सजावटी रोशनी भी देखने को मिली है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी हाल ही में लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है, जिसे देखकर लग रहा है कि देसी गर्ल दिल्ली आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई देसी गर्ल

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी बीते दिन लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जिसकी एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है। इसमें देसी गर्ल एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सीधा दिल्ली पहुंच गई हैं। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर कर वायरल हो रही है।

परिणीति -राघव का इंगेजमेंट वेन्यू

बीते दिनों से परिणीति चोपड़ा के घर की तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। क्योंकि उसमें एक्ट्रेस का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। अब तक की मिली जानकारी से पता चला हैं कि दोंनो की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। जिस वजह से उसे बहुत मेहनात और खूबसूरती से सजाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Engagement: आज होने जा रही हैं परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई, जिसकी अब हो चुकी है सारी तैयारियां

RELATED ARTICLES

Most Popular