Tuesday, May 30, 2023
HomeबॉलीवुडVinny Arora: विन्नी अरोड़ा ने शेयर किया यूनिक Pendent, गर्भनाल से बनाई...

Vinny Arora: विन्नी अरोड़ा ने शेयर किया यूनिक Pendent, गर्भनाल से बनाई ये अनोखी चीज, देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल!

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़),Vinny Arora: टीवी एक्टर धीरज धूपर ने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर टीवी की दुनिया से दूर हैं। पर असल ज़िन्दगी में अपना किरदार बखूबी निभा रही हैं। बता दें कपल ने पिछले साल ही 10 अगस्त, 2022 को अपने पहले बेबी बॉय का स्वागत किया है और वो अपने पैरेंटहुड जर्नी को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। वैसे तो दोनों हि अपने इंस्टाग्राम पर बहुत ऐक्टिव रहते हैं। पर हाल हि में नई-नई मां बनीं विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्क मी सेशन रखा था जिसमें उन्होंने फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। वहीं दूसरी ओर विन्नी ने अपने गले में मौजूद पेंडेंट की तस्वीरें शेयर की, जो ऐसा-वैसा नहीं बल्कि बेहद खास है। ये पेंडेंट उनके ब्रेस्ट मिल्क और बेटे ज़ैन के गर्भनाल के स्टंप से भरा हुआ था।

विन्नी का अनोखा पेंडेंट

वहीं विन्नी धूपर अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात करते हुए, उनसे एक फैंस ने उनके गले में मौजूद पेंडेंट के बारे में पूछा। तो उस पर एक्ट्रेस ने अपना शानदार जवाब देते हुए कहा कि – ‘उनका यह पेंडेंट उनके ब्रेस्ट मिल्क और उनके बेटे जैन की गर्भनाल स्टंप से भरा हुआ है।’ एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘पहली बात यह है कि यह ब्रेस्ट मिल्क+बेटे जैन की गर्भनाल स्टंप से बनी गोल्डन पेंडेंट है।’

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा का बेटा

बता दें कि शादी के 6 साल बाद धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा माता-पिता बने थे। जहां 10 अगस्त 2022 को कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटे का स्वागत किया था।

ये भी पढ़ें- Jiah Khan Suicide Case: कल आएगा जिया खान सुसाइड केस पर अंतिम फैसला, क्या 10 साल बाद मिलेगा एक्ट्रेस को न्याय?

RELATED ARTICLES

Most Popular