इंडिया न्यूज, चंबा, (Congress Seva Dal’s State GS Vijay) : कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव और पार्टी उपाध्यक्ष विजय ने हर्ष महाजन के समर्थन में अपना इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा का दामन थामने के बाद जिला चंबा में पार्टी पदाधिकारी और उनके समर्थक एक के बाद एक अपने पदों से त्याग पत्र दे रहे हैं।
इसी क्रम में अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के ाद विजय कुमार ने बताया कि वह हर्ष महाजन के साथ खड़े होकर जनसेवा करते रहेंगे।
पार्टी में प्रदेश और जिलास्तर पर निम्न पदाधिारियों की ओर नहीं दिया जाता है कोई ध्यान
उन्होंने बताया कि पार्टी में राष्ट्र, प्रदेश और जिलास्तर पर निम्न पदाधिकारियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। वे अपने आपको उपेक्षित महसूस कर पार्टी से त्याग पत्र दिया है। उनके साथ अन्य सहयोगियों के पार्टी के विभिन्न पदों से त्यागपत्र देना कांग्रेस के लिए झटका साबित होगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के अधीन 52 पंचायतें,11 वार्ड और 122 बूथ हैं। जिसमें 24 हजार अनुसूचित जाति से संबंधित लोग रहते हैं।
गुलाम नबी आजाद और हर्ष महाजन के पार्टी छोड़ने से चुनाव पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद और हर्ष महाजन का पार्टी छोड़ना विधानसभा चुनावों में असर निश्चित रूप से डालेगा। 30 सितंबर को ही प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने पार्टी को छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ चलने का एलान कर दिया है। राज सिंह ठाकुर के अनुसार वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर जनसेवा करते रहेंगे।
ALSO READ : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आप चुनाव प्रचार में जुटी, बेरोजगार वोटरों पर हैं इनकी नजर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube