Saturday, March 25, 2023
HomeChambaभाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद...

भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद ही की जाएगी : कश्यप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, चंबा, (Declaration Of Names Of BJP Candidates) : भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद ही की जाएगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे के आधार पर जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। सुरेश कश्यप ने चंबा में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनदेखी किये जाने से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।

विपक्ष में हर दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का देख रहा है सपना

विपक्ष में हर दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल और चंबा से अथाह प्रेम है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 दिन के भीतर प्रधानमंत्री का यह तीसरा हिमाचल दौरा है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे पीएम हैं जो चंबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुरुवार को ऊना में आईआईआईटी का उ्दघाटन करने के बाद ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को रवाना करने के साथ प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देंगे।

कांग्रेस विधायक आशा पर पंजाब में चल रहा है केस : हर्ष

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन ने कहा कि डलहौजी की विधायक आशा कुमारी की पंजाब प्रभारी रहते अखबारों में सुर्खियां निकल चुकी हैं। लेन-देन के मामले में उनके खिलाफ पंजाब कोर्ट में केस चल रहा है। वह बेल पर हैं। बेल और जेल में ज्यादा अंतर नहीं होता। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कोई नेता नहीं बचा है। वर्तमान समय में कांग्रेस नेता विहीन हो गई है।

वीरभद्र सिंह थे उनके राजनीतिक गुरु

वीरभद्र सिंह उनके राजनीतिक गुरु थे। जब तक वह जिंदा थे, उन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उनके देहांत के बाद कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हर जिले का नेता खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहा है। कांगे्रस के इस स्थिति से दुखी होकर वह कांग्रेस को छोड़ने का निर्णय लिये। उन्होंने आगे कहा कि 45 साल राजनीति में सेवाएं देने के बाद वह अपने आपको राजनीति से अलविदा करने की सोच रहे थे, लेकिन उनके साथ लोगों के जुड़ाव ने ऐसा नहीं करने दिया। जिसके वजह से उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

सैकड़ों युवाओं को दिया रोजगार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री या विधायक रहते वे सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया है। लेकिन वर्तमान समय में सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की होड़ में लगे हैं। इस बात को भी नजरअंदाज किया जा रहा है कि प्रत्याशी जीत दिला सकता है या नहीं। उन्होंने डलहौजी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि डलहौजी के लोगों को ईमानदार नेता मिला है। उनके नेतृत्व में लोगों का विकास निश्चित रूप से होगा।

ALSO READ : मंडी के लडभड़ोल में पहाड़ी से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular