इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Corona Virus Case Today 04 April 2022: देश में अब तीसरी लहर खत्म होने को है। इस दौर में पिछले कुछ दिनों से केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज 1000 से भी नीचे केस सामने आए हैं जोकि सभी के लिए काफी सुखद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में सोमवार को 913 ताजा मामले सामने आए हैं। अभी तक इंडिया में इस वायरस से मौतों की संख्या 5,21,358 है।
सक्रिय केस इतने
जहां सोमवार को केस काफी थमे हैं, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामले घटकर 13,013 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.24 प्रतिशत थी। (Corona Virus Case Today 04 April 2022)
वैक्सीनेशन अभियान
इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र के सकारात्मक प्रयासों के चलते हमने काफी हद तक कोरोना पर काबू पा लिया है। ज्ञात रहे कि दिसंबर माह में केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सख्त हिदायतें दी थी जिसके चलते आज सभी राज्यों में केस थमे हैं।
Corona Virus Case Today 04 April 2022
Read More : Sirmaur Police Big Achievement: अवैध खनन करते पकडे दो वाहन , 70 हजार जुर्माना वसूला
Read More : Benefits of Papaya Shake: पपीता शेक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जाने