Tuesday, March 28, 2023
HomeDharmshalaजिले में 2 जनवरी तक रात एक बजे तक खुल सकते हैं...

जिले में 2 जनवरी तक रात एक बजे तक खुल सकते हैं होटल-रेस्तरां

- Advertisement -

जिले में 2 जनवरी तक रात एक बजे तक खुल सकते हैं होटल-रेस्तरां

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

जिला कांगड़ा में 2 जनवरी 2023 तक होटल-रेस्तरां (hotel-restaurant) रात एक बजे तक खुल सकते हैं। इसको लेकर वीरवार को जिलाधीश कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल (deputy commissioner Dr. Nipun Jindal) ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें, जिले में 31 दिसम्बर और आगामी नववर्ष 2023 (new year 2023) मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटकों (tourists) की आने की संभावना है। जिला कांगड़ा (district kangra) में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए जिलाधीश कांगड़ा द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा नववर्ष 2023 एवं शीतकालीन छुट्टियों (winter vacations) के दौरान जिला कांगड़ा में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है।

अतः इस दौरान यदि होटल-रेस्तरां के मालिक चाहे ंतो वह अपने परिसरों को आज से 2 जनवरी 2023 तक रात एक बजे तक खोल सकते हैं।

कोविड नियमों का करना होगा पालन

उन्होंने कहा कि इस दौरान होटल-रेस्तरां के मालिक अपने परिसरों में कोरोना (corona) से बचाव के लिए उपयुक्त नियमों और व्यवहार का पालन भी सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular