Tuesday, May 30, 2023
HomeचुनावHimachal politics: मंत्री पद के लिए दिल्ली में हुआ मंथन, सुक्खू-प्रतिभा के...

Himachal politics: मंत्री पद के लिए दिल्ली में हुआ मंथन, सुक्खू-प्रतिभा के लौटते ही हो सकती है नियुक्ति

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर दिल्ली में मंथन किया गया। इसके आखिरी दिन सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह के बीच इस मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई। इस दौरान सरकार और संगठन के बीच आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश में तीन मंत्री के पद खाली हैं और नगर निगम शिमला में मेयर और डिप्टी मेयर के नामों को लेकर भी सहमति हो गई है। इन दोनों नेताओं के प्रदेश लौटते ही इन नामों की घोषणा हो सकती है।

नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों पर जीत हासिल की है। इनमें से 14 महिलाएं हैं। कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव में 17 महिलाओं को टिकट दिया था। दोनों के बीच मेयर पद पर महिला को नियुक्त करने को लेकर भी चर्चा हुई। डिप्टी मेयर के पद पर किसी पुरुष को नियुक्त किया जा सकता है। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

  • सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह के बीच हुई मुलाकात
  • प्रदेश में मंत्री पद को लेकर हुई चर्चा
  • मेयर और डिप्टी मेयर के नामों पर भी लगी मुहर
  • प्रदेश लौटते ही हो सकता है ऐलान

इन जिलों से नियुक्त हो सकते हैं मंत्री

प्रदेश सरकार में तीन मंत्रियों के पद खाली हैं। इन पदों पर कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नेता को नियुक्त किया जा सकता है। इन नामों को जल्द ऐलान किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार कांगड़ा में बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। यहां से मंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर लोगों के रिएक्शन काफी ज्यादा देखे गए हैं। इस मुलाकात के बाद संगठन में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। विधानसभा चुनाव और नगर निगम के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्तों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, जिनके काम संतोषजनक नहीं थे उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक दिया जा सकता है।

महिला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शिमला नगर निगम में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्ज करके कब्जा कर लिया है। नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर के पद को लेकर कोई नाम सामने नहीं आया है। नगर निगम के 34 वार्डों में से 17 महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इस बार बीजेपी और कांग्रेस को मिलाकर कुल 20 महिलाएं चुनाव नें जीत दर्ज की हैं। 14 वार्डों पर कांग्रेस और छह वार्ड पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। चर्चा से पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सीएम के सलाहकार नरेश चौहान नगर निगम में महिलाओं को स्थान देने की बात कह रहे हैं। मेयर और डिप्टी मेयर के नामों को लेकर जल्द खुलासा होने वाला है।

इसे भी पढ़े-  Himachal pradesh: खैर कटान पर बोले सीएम सुक्खू, कृषि अर्थव्यवस्था का…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular