Wednesday, June 7, 2023
HomeचुनावMC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के प्रचार में बोले जयराम...

MC Shimla Election: नगर निगम शिमला चुनाव के प्रचार में बोले जयराम ठाकुर, शहर के विकास के लिए केंद्र से लाएंगे बजट

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), MC Shimla Election, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला चुनाव (MC Shimla Election) के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर लगा दी। नगर निगम शिमला चुनाव (MC Shimla Election) के लिए बीजेपी की तरफ से प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिमला के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि शिमला में बीजेपी की तरफ से किया जाने वाला विकास साफ दिख रहा है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में जिस समय आग लगी सीएम सुखविंदर सिंह उस समय भी वोट मांग रहे थे। उस दौरान सीएम को आईजीएमसी में होना चाहिए था।

  • हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के प्रचार का आज आखिरी दिन
  • प्रचार के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा शिमला के विकास के लिए केंद्र से लाएंगे बजट
  • पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस का वादा निकला झूठा- जयराम

प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से 10 गारंटी की थी। जिसे प्रदेश सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। सरकार ने ओपीएस के मामले में कर्मचारियों को उलझा दी है। इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा और प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा झूठा ही रह गया। कांग्रेस की तरफ से की गई सभी गारंटियां झूठी निकल रही हैं। उन्होंने अपने आरोपों में कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर दी है। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में विकास कार्यों की अनदेखी की।

शहर में बनाए जाएंगा रैन बसेरा- जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी शिमला नगर निगम क्षेत्र में और स्थानों को चयनित करेगी, उसके बाद चयनित स्थानों पर रैन बसेरा और लेबर होस्टल बनाए जाएंगे। जिसमें प्रदेश के दिहाड़ीदारों और मजदूरों को आश्रय मिल सकेगा। इसके अलावा शहर विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों) का निर्माण कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े- Side Effects of Ice Cream: ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपको भी हो सकती है बहुत सी समस्याएं, इसलिए पहले जान लीजिए इसके नुकसान

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular