Thursday, June 1, 2023
HomeचुनावMC Shimla Election Result Live updates: नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का...

MC Shimla Election Result Live updates: नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, 24 वार्डों में दर्ज की जीत, बीजेपी को मिली हार

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), MC Shimla Election Result Live updates, शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम शिमला के 34 वार्डों पर दो मई को मतदान हुआ था, जिसमें 102 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस ने 24 वार्डों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत प्राप्त की है। वहीं, बीजेपी ने 9 वार्डों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। माकपा को एक सीट पर संतोष करना पड़ा।

इन 24 वार्डों पर कांग्रेस ने हासिल की जीत

वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दलीप थापा, वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा, वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस की उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा, वार्ड नंबर 14 रामबाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस की उमंग बांगा और वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस के अतुल गौतम चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस की शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी और वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा चुनाव जीतने में सफल रही हैं।
वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न शर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया चुनाव जीते हैं। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर ने जीत हासिल की है।
Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular