Tuesday, March 28, 2023
HomeExit Poll Result 2022Himachal Exit Polls Results 2022: हिमाचल प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? जानें...

Himachal Exit Polls Results 2022: हिमाचल प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? जानें किसे मिलेंगे कितनी सीटें?

- Advertisement -

Himachal Exit Polls Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिएसभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका है। जिसके चलते 8 दिसंबर को जनता का फैसला आने वाला है। चुनाव आयोग की से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। लेकिन, नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में बीजेपी को 44 फीसदी महिला और 40 फीसदी पुरुषों ने वोट है।

Himachal Exit Polls Results 2022: बीजेपी-कांग्रेस में होगी टक्कर

हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच कांटे जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। कड़ी टक्कर में कांग्रेस में थोड़ी हल्की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है।

आप को लगा जोरदार झटका 

वहीं हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलते हुए नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी को इस बार 32-40 सीटें मिल सकती हैं।  कांग्रेस के खाते में 34-27 सीटें जाती दिख रही हैं।अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है। बात करी अन्य पार्टी की तो उनके खाते में 2-1 सींटे जा सकती है।

यह भी पढ़े: Himachal Exit Poll 2022: क्या होता है एग्जिट पोल? कैसे होता है एग्जिट पोल? जानें यहां

RELATED ARTICLES

Most Popular