Friday, June 9, 2023
Homeफेस्टिवलVat Savitri Puja: वट सावित्री की पूजा आज, सुहागिनों ने रखा व्रत,...

Vat Savitri Puja: वट सावित्री की पूजा आज, सुहागिनों ने रखा व्रत, जानें क्या है वट सावित्री का महत्व

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Vat Savitri Puja: शुक्रवार 19 मई यानी आज हैं वट सावित्री की पूजा, जो सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं इस त्यौहार को ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मानाते हैं। दरअसल महिलाएं इस पूजा में सुबह-सुबह ही सज-संवर जाती है। फिर उसके बाद वो बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर के अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है।

क्या है इस पूजा कि धार्मिक मान्यता?

बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जेष्ठ माह की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को ये वट सावित्री की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यमराज और माता सावित्री की पूजा करती हैं। वहीं माता सावित्री के निमित्त व्रत भी रखती हैं। वहीं इसकि यह धार्मिक मान्यता है कि इसका व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सुबह से ही महिलाएं मंदिरों में पहुंच कर रही पूजा-अर्चना

बता दें आपको सुहागिन महिलाएं सुबह से व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर रहीं हैं। जिसके बाद महिलाएं मंदिरों में भी जा कर पूजा अर्चना करती है। वहीं जब शाम को व्रत के समापन होगा उसी के बाद सुहागिन महिलाएं खाना खाएंगी। वहीं इस पूजा के चलते जगह-जगह पर काफी ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: किसान के बेटे ने मारी बाजी! एचएएस की परीक्षा में हासिल की 14वां रैंक, परिजनों में खुशी का माहौल

RELATED ARTICLES

Most Popular