Monday, March 27, 2023
HomeHamirpurइस बार दिल्ली से दिवाली पर हिमाचल के लिए चलेंगी 23 स्पेशल...

इस बार दिल्ली से दिवाली पर हिमाचल के लिए चलेंगी 23 स्पेशल बसें

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, हमीरपुर, (This Time On Diwali From Delhi) : इस बार दिल्ली से दिवाली पर हिमाचल के लिए 23 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। जिससे दिल्ली में नौकरी करने वाले प्रदेश के लोगों को काफी रहत मिलेगी। ये बसें राजधानी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से चलाई जाएंगी। इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं।

21 और 22 अक्टूबर को ऑनलाइन करवा सकते हैं बुकिंग

21 और 22 अक्टूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। दिल्ली के लिए रूट पर चलने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है। इन बसों में 21 अक्टूबर को शाम 7.04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7.46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9.38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9.35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9.18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी।

इन जगहों के लिए इस समय चलेंगी बसें

इन जगहों से इस समय पर बसें चलेंगी। इनमें 9.21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8.21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7.55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9.25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7.47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8.52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9.16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7.30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर,

8.55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9.28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6.35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8.44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो, 7.41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9.17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9.01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8.26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर,9.36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्टूबर को दिल्ली से चलेंगी।

22 अक्टूबर को 8.25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करायी गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। जिन लोगों को घर जाना है वे शीघ्र अपना बुकिंग करा लें।

ALSO READ : टिश्यू इंजीनियरिंग से की जाएगी मानव अंगों की मरम्मत, अब नहीं पड़ेगी ट्रांसप्लांट की जरूरत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular