India News (इंडिया न्यूज़), Curd Eating Tips: हर भारतीय को ज्यादातर दही खाना पसंद होता है। सिर्फ डेजर्ट, डिश और ड्रिंक ही नहीं बल्कि कई तरह की चीजों को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसका सेवन सेहत के लिए भी कॉफी ज्यादा अच्छा होता है। गर्मी के दिनों में दही खाने से शरीर में ठंडक रहती है यह स्किन, बाल और सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है लेकिन दही खाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है आयुर्वेद के अनुसार कभी गलती से भी फलों के साथ दही नहीं खानी चाहिए आइए जानते हैं क्यों-
फल और दही साथ न खाएं
आयुर्वेद के अनुसार दही फलों के साथ खाने से इसके कई नुकसान हो सकते हैं, आयुर्वेद दही को सबसे हैवी फूड्स में से एक मानता है। इसे पचने में ज्यादा समय लगता है और फल काफी कम समय में ही पच जाते हैं अगर आप खाने के बाद हल्का और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं तो आयुर्वेद बताता है कि क्या-क्या साथ नहीं खाना चाहिए।
- फलों को दूसरी चीजों से एक घंटे पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद खाना चाहिए।
- जब हम फलों को दूसरे फूड्स के साथ खाते हैं तो फ्रुक्टोज एनर्जी के तौर पर बर्न नहीं हो पाता है और फैट बनकर जमा हो जाता है।
- खरबूजे के साथ कोई दूसरा फल नहीं खाना चाहिए, भोजन के साथ भी खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आप एसिडिक फलों को एक साथ खा सकते हैं और मीठे फलों को मीठे फलों के साथ।
- कम मीठे फल जैसे बेरीज को दही के साथ खा सकते हैं हालांकि, कोशिश करनी चाहिए कि फलों के साथ कुछ न खाएं।
ये भी पढ़ें- IPL Match Dharamsala: दर्शकों को प्रदेश के इस स्टेडियम में वस्तुओं को ले जाने पर लगाई गई रोक