Friday, June 9, 2023
HomeHealthExercise For Hair Growth: हेयर ग्रोथ को लेकर क्या कुछ कहते हैं...

Exercise For Hair Growth: हेयर ग्रोथ को लेकर क्या कुछ कहते हैं डॉक्टर्स, यहां जानिए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Exercise For Hair Growth: आज के व्यासत जीवन में कोई भी इंसान इतना टाइम नही निकाल पाता की वो अपने शरीर, स्किन और बालों पे ध्यान दे सकें। इसी चलते उन्हें बहुत तरीकें की प्रॉब्लम्स होने लगती है। जैसे हेयर की ग्रोथ रुक जाना, स्किन प्रॉब्लम्स होनी और शरीर में ओर भी कई तरह कि तकलिफ होने लग जाती हैं। तो ऐसे में इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए आप रोज 15 से 20 मिनट एक्सरसाइज करें। क्योंकि ये आपको फिट रखने के साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप सही पोस्चर के साथ एक्सरसाइज करते है तो ये आपको अंदर से डिटॉक्स करता है। पर आज बताते हैं कि एक्सरसाइज करने से हमारे बालों की ग्रोथ पर भी असर होता है। इसे करने से बालों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि इससे ब्लड सरकुलेशन सही होता है, जिस वजह से हमें बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज बालों के लिए कैसे फायदेमंद है

1.एक्सरसाइज करने से बालों में गर्मी पैदा होती है जिससे पसीना आने लगता है। दरअसल स्कैलप में पसीना आने से नेचुरल ऑयल बनता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है।

2.बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। ऐसे में आप जब एक्सरसाइज करते हैं तो अपके शरीर से सेरोटोनिन नाम का हार्मोन निकलता है, जो तनाव को कम करता है। तो इसी वजह से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

3.कई बार जब हम अच्छे से नींद नहीं ले पाते। तो ऐसे में हमारे शरीर में नए सेल्स नहीं बनते हैं। जिस कारण हेयर ग्रोथ नहीं हो पाती। ऐसे में एक्सरसाइज नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है, जिससे नए सेल्स बनते हैं और बालों की ग्रोथ होती है।

ये भी पढ़ें- Periods Mood Swings: क्या प‍ीरियड्स के दौरान आपका भी होता है ‘मूड स्विंग्स’? इन्हें कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये तरीके

RELATED ARTICLES

Most Popular