Tuesday, March 28, 2023
HomeHealthH3N2 Influenza: देश में बढ़ रहा H3N2 वायरस, जानिए देश में कितने...

H3N2 Influenza: देश में बढ़ रहा H3N2 वायरस, जानिए देश में कितने हैं सक्रिय मामले

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (H3N2 Influenza): इन दिनों देश में H3N2 Influenza वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। मुंबई में 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था , जिसमें से 4 लोगों में H3N2 वायरस की पुष्टि हुई है जबकि अन्य लोगों में H1N1 की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। वायरस में बढ़ोत्तरी को देखते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में एक बैठक की जाएगी। वहीं असम में भी इंफ्लूएंजा का एक केस दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली, गुजरात, गोवा और पुडुचेरी में यह इंफ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है।

  • देशभर में बढ़ रहे हैं H3N2 Influenza के मामले
  • मुंबई में 4 और असम में 1 मामले की हुई पुष्टि
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों में तेजी से फैलने की बात कही है

मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की आवश्यकता नहीं

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में अब तब 352 लोगों में एन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को बताया कि यह वायरस खतरनाक नहीं है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से नागपुर में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र में 13 मार्च तक इन्फ्लूएंजा के लिए 2,56,424 मरीजों की जांच की जा चुकी है।

कई प्रकार का होता है इन्फ्लूएंजा

जानकारी के मुताबिक सीजनल इन्फ्लूएंजा का संक्रमण होने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। यह चार अलग-अलग प्रकार का होता है, जिसमें इन्फ्लुएंजा ए, बी, सी और डी ऑर्थोमेक्सोविरिडे फैमिल से हैं। इनमें इन्फ्लुएंजा ए लोगों के लिए सबसे आम है। भारत में आमतौर पर मौसमी इन्फ्लूएंजा जनवरी से मार्च तक और दूसरा मानसून के बाद के मौसम में देखने को मिलता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में मार्च के अंत तक कमी आने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सुरेश कुमार पर किया पलटवार, बोले- तथ्य लाए इस्तीफा देने को तैयार

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular