Wednesday, June 7, 2023
HomeHealthHealth tips: रात में अच्छी नींद के लिए न खाएं ये फूड्स

Health tips: रात में अच्छी नींद के लिए न खाएं ये फूड्स

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Health tips, लाइफस्टाइल: आजकल लोग अपने कामों में व्यस्त होने के कारण देर से सोने और लेट उठने को अपनी आदत में शामिल कर लिए हैं। इसके अलावा खाने से पहले खाना भी खाते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि क्या खाने से अच्छी नींद आती है। इंन्हीं आदतों की वजह से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो सोने से पहले बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

  • अच्छी नींद के लिए न खाएं कैफीन युक्त चीजें
  • खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए
  • सोने से पहले शराब न पीएं

सोने से पहले कॅाफी पीने से बचें

अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो सोते समय चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन पाई जाती है जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा आइसक्रीम, डेसर्ट और चॉकलेट में भी कैफीन की मात्रा पाई जाती है। बेहतर नींद के लिए रात में कैफीन युक्त चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

खट्टे फलों को खाने से बचें

अगर आप एसिडिक फूड खाते हैं तो भी आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए रात को सोते समय खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। फलों का रस, कच्चा प्याज, टमाटर की चटनी जैसे खाद्य पदार्थों को रात में खाने से बचना चाहिए।

अच्छी नींद के लिए शराब से बनाएं दूरी

अक्सर लोग रात में शराब पीना पसंद करते हैं, लेकिन रात को सोते समय अल्कोहलिक चीजों को पीने से बचना चाहिए। इससे आपके पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है और नींद भी प्रभावित हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से शराब पीते हैं तो आपको खर्राटे की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़े- Effect of inflation: ऊना शहर में पांच रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा लोकल दूध, जानिए कब से होगा लागू

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular