Tuesday, May 30, 2023
HomeHealthSummer Fruits: गर्मियों में स्वास्थ्य रहने के लिए करें शरीर में ठंडक...

Summer Fruits: गर्मियों में स्वास्थ्य रहने के लिए करें शरीर में ठंडक रखने वाले इन फलों का सेवन

- Advertisement -

Summer Fruits: गर्मियों के मौसम में शरीर के अंदर पानी की कमी होना आम बात है लेकिन गर्मियों में ऐसे कई फल भी आते हैं। जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। वही एक एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि गर्मियों के मौसम में फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। जिससे शरीर के अंदर ठंडक और पानी बना रहे। ऐसे में आज की रिपोर्ट में हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने शरीर के अंदर ठंडक बनाए रखेंगे।

अनानास: अनानास एक ऐसा फल है। जो सभी का पसंदीदा होता है। वही अनानास के अंदर विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है। साथ ही इस फल के अंदर फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अनानास का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

तरबूज: गर्मियों के मौसम में तरबूज को खाने का मतलब यह होता है कि शरीर के अंदर ठंडक बनी रहे और पानी की कमी भी ना हो। ऐसे मैं बता दे कि तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई फायदेमंद गुणों से भी भरा हुआ है। तरबूज के अंदर फाइबर, पोटैशियम, आयन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आम: गर्मियों का मौसम आते ही सभी लोग आम का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में आम की गर्मियों में कई तरह की रेसिपी को बनाकर उसका सेवन किया जाता है। इसमें मिल्क शेक सबसे ऊपर आता है। वही बता दे कि आम के अंदर फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रहता है। साथ ही यह आंखों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता हैं।

खरबूजा: खरबूज के अंदर विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही खरबूजे के अंदर पोटेशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। जो ब्लड प्रेशर को काबू में रखती है। वही खरबूजे के अंदर मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस के साथ ही आप जानते होंगे कि खरबूजे का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन

RELATED ARTICLES

Most Popular