Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Weather: पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, हिमस्खलन की संभावना

Himachal Weather: पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, हिमस्खलन की संभावना

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather): हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया गया है और रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। प्रदेश के कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर हिस्सों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम बदलने से जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोलंगनाला के साथ अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित पूरी लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। अटल टनल से किसी भी तरह के वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में 90 सेंमी बर्फबारी हुई है। प्रदेश में किसी भी आपातकालीन सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। ये नंबर 0177-2812344, 112 हैं या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।

इन इलाकों में हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। प्रदेश के कोकसर में 75 सेंमी, सिस्सू में 50 सेंमी, रोहतांग व कुंजम दर्रा में 120 सेंमी, बारालाचा में 130 सेंमी, सोलंगनाला में 45 सेंमी और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंमी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते लाहौल में 137 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं, 131 बिजली ट्रांसफार्मर के बंद होने से इलाकों में बिजली का संकट गहरा गया है। प्रशासन ने बर्फबारी के बाद खतरे को देखते हुए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी होने से सफेद चादर बिछ गई है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में 11 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। प्रदेश में 12 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है। उसके बाद से धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- बजट चर्चा में बोलीं वित्त मंत्री- केंद्र सरकार बढ़ा रही फर्टिलाइजर सब्सिडी, जबकि हिमाचल सरकार डीजल पर बढ़ा रही वैट

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular