इंडिया न्यूज़, चंबा
गैहरा-लेच के समीप मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी (ravi river) में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गयी। इनमे से एक की मोके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने मेडिकल कालेज चंबा (Medical College Chamba) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अचानक अनियंत्रित हुई कार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार के दिन गैहरा से लेच की ओर जा रही कार अचानक पुल पार करते समय अनियंत्रित हो गयी और रावी नदी में जा गिरी। इसके परिणाम स्वरूप इसमें सवार केसर सिंह निवासी लेच की मौके पर मौत हो गयी। जबकि घायल विनोद कुमार ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।
ये भी पड़ें: गिरिपार में 32 साल बाद ठारी माता मंदिर में शांत पर्व का आयोजन