Monday, March 27, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशमनाली में रह रहे रूस व यूक्रेन के नागरिक मोदी का आभार...

मनाली में रह रहे रूस व यूक्रेन के नागरिक मोदी का आभार जताते हुए बोले- हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मनाली, (Citizens Of Russia And Ukraine Living In Manali) : मनाली में रह रहे रूस व यूक्रेन के नागरिक मोदी का आभार जताते हुए बोले, हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए। चेहरे पर रूस व यूक्रेन के टैटू बनवाकर मनाली में रह रहे दोनों देशों के नागरिकों ने यूक्रेन का डिफेंडर डे मनाकर युद्ध विराम की अपील की। उन्होंने शुक्रवार को मनाली के वशिष्ठ में एकत्रित होकर शांति का संदेश दिया।

इसके साथ ही भारत की ओर से दोनों देशों को दिए गए शांति से वार्ता करने के सुझाव की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। रूस निवासी उज्वला नीलमणि ने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं हो रहा है, बल्कि हर नागरिक को दु:ख पहुंच रहा है। यूक्रेन के नागरिक आंद्रे ने कहा कि हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध दुनिया के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा रहा है।

बातचीत से सुलझ सकता है विवाद

रूस के युवा निकास व वरवरा ने कहा कि कूटनीतिक और बातचीत से रूस व यूक्रेन का विवाद सुलझ सकता है। यूक्रेन निवासी ओल्गा ने कहा कि युद्ध हमेशा विनाशकारी होता हैं। इसलिए नागरिकों के दर्द को देखते हुए युद्ध बंद करना चाहिए। फ्रांस की एलिना फिनिस्ट ने कहा कि दोनों देशों के लोग शांति से जीना चाहते हैं। सबने ने युद्ध से प्रभावित लोगों को याद किया।

कई माह से चल रहा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच कई माह से लगातार युद्ध चल रहा है। जिसके वजह से वहां की जनता काफी परेशान है। दोनों देश युद्ध को रोकने की पहल नहीं कर रहे हैं। मनाली में रह रहे दोनों देशों के लोगों ने युद्ध बंद करने की अपील की है ताकि दोनों देश के लोग शांति से रह सकें।

ALSO READ : ट्रिपल आईटी प्रशिक्षुओं को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन आज ऊना पहुंच देंगे डिग्री और मेडल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular