Friday, June 2, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशCongress: कांग्रेस सेवा दल ने शुरू किया स्वच्छ हिमाचल, हरा भरा हिमाचल...

Congress: कांग्रेस सेवा दल ने शुरू किया स्वच्छ हिमाचल, हरा भरा हिमाचल अभियान

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Congress, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है साथ ही सेवा दल के संस्थापक एन एस हार्डिकर की जयंती भी मना रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल का तरफ से नाहन में प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत स्वच्छ हिमाचल ,हरा भरा हिमाचल अभियान आरम्भ किया गया है। इस दौरान प्रदेश भर में स्वछता अभियान चलाया जाएगा साथ ही प्रदेश के कार्यों को भी लोगों के मध्य लाया जाएगा। सेवा दल प्रमुख अनुराग शर्मा आज नाहन पहुंचे जहां उनका सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।

  • कांग्रेस सेवा दल ने नाहन में शुरू किया आयोजन
  • शुरू किया गया स्वच्छ हिमाचल, हरा भरा हिमाचल अभियान
  • कांग्रेस सेवा दल मना रहा है अपना स्थापना दिवस
  • सेवा दल कांग्रेस में निभा रहा है अहम भूमिका

प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जन तक पहुंचाया जाएगा

प्रदेश प्रमुख कांग्रेस सेवा दल अनुराग शर्मा ने बताया कि एक हार्डिकर जयंती से प्रदेश में स्वछता को लेकर विशेष अभियान आरम्भ किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश में स्वछता सहित अनेक आयोजन किये जाएंगे, साथ ही प्रदेश सरकार के कार्यों को भी आम जनों तक पहुंचाया जायेगा, इससे प्रदेश के लोग सरकार की योजनाओं को जान सकेंगे और उसका लाभ ले सकेंगे।

सेवा दल, कांग्रेस में निभा रहा है अहम भूमिका

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस में एक अहम भूमिका निभा रहा है और आज से यह अभियान स्वच्छ हिमाचल, हरा भरा हिमाचल शुरू हुआ है जिससे अनेक सामाजिक कार्य किये जायेंगे। सेवा दल ने आज नाहन में सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर वहां की सफाई इत्यादि भी किया।

इसे भी पढ़े- Health Tips: शहद का पानी पीने से मिलें कई फायदें, जल्द…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular