Tuesday, May 30, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशDharamshala: धर्मशाला में हुई दुर्घटना में सीएम ने दुख प्रकट किया, पीड़ितों...

Dharamshala: धर्मशाला में हुई दुर्घटना में सीएम ने दुख प्रकट किया, पीड़ितों की हरसंभव सहायता के दिए निर्देश

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Dharamshala: धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार दुर्घटना प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि स्थानीय अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

बता दे कि रविवार (15 मई) दोपहर को धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घनटना में एक पारीवार के तीन लोगों समेत पांच की लोगों की जान गई,वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की। घायलों का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार चला हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular