इंडिया न्यूज़, Bharmour News : हिमाचल भरमौर की ग्राम पंचायत प्रंघाला में पड़ने वाले राजौर गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गयी। यह हादसा रात के समय हुआ। आग की लपटे इतनी भयानक थी की घर में ही रखा सामान भी नहीं निकाल पाए।बताया जा रहा है की घर में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया है।
आग की लपटें देख मदद के लिए पहुंचे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार पता चला की शुक्रवार की रात को प्रदान बबली देवी और एक अन्य घर में आग लग गयी। जब आग की लपटें भड़कने लगी तो गांव के लोग मदद करने के लिए घर के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा अग्निकांड होने से बचा है। आग लगने की सुचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम भी मोके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
प्रशासन की टीम ने लिया आग से हुए नुक्सान का जायजा
प्रशासन की एक टीम घटना में हुए नुक़सान का जायजा लेने पहुंची है। टीम नुक्सान का आंकलन करने में जुटी है। वहीँ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय युवाओं ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पड़ितों का अकाउंट सोशल मीडिया पर सांझा किया और उनके लिए लोगों से मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें : ईपीएफ पर कर्मचारियों को अब 8.1 फीसदी दर पर मिलेगा ब्याज
Connect With Us : Twitter | Facebook