इंडिया न्यूज़, हमीरपुर
मटौर (matour) से रानीताल (Ranital) तक जाने के लिए फोरलेन मार्ग (four lane road) की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हमीरपुर (Hamirpur) के मट्टन सिद्ध-सिलवान बाईपास (Mattan Siddha-Silwan Bypass) के कार्य को मंजूरी दे दी है। आपको बता दे की 17.5 किलोमीटर लंबे बाईपास पर करीब 700 करोड़ रूपये का खर्च होगा। मटौर-शिमला फोरलेन के निर्माण का कार्य शुरू होने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। कांगड़ा के रानीताल से हमीरपुर तक फोरलेन बनने में 1,146 करोड़ का खर्च होगा।
फोरलेन कार्य की प्रक्रिया शुरू
इस फोरलेन बनाने का काम नागपुर की एनजी कंपनी को सौंपा दिया गया है। इस 37 किलोमीटर लंबे फोरलेन को दूसरे चरण के एमओयू साइन के बाद दो साल के अंदर बनाना होगा। इस मार्ग को डबल लेन बनाया जाएगा। इसमें दो पहिया वाहनों के लिए भी दोनों तरफ लेन होगी।
फोरलेन की लिए डिजाइन तैयार हो चूका है
कोरोना काल के बाद मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी ला दी गयी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में तेजी ला दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दे की इस फोरलेन का डिजाइन तैयार किया जा चुका है।