Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal pradesh: हिमाचल के धर्मशाला में 8.66 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी FD...

Himachal pradesh: हिमाचल के धर्मशाला में 8.66 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी FD से लिया पार्किंग का ठेंका

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh): हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला नगर निगम में पार्किंग ठेकेदार ने सेक्योरिटी के रूप में फर्जी FD देकर 8.66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला नगर निगम में पार्किंग ठेकेदार द्वारा सिक्योरिटी के रूप में फर्जी एफडी देकर 8.66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। धर्मशाला नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धर्मशाला सामुदायिक भवन पार्किंग की नीलामी सितंबर 2021 में 2021-22 के लिए हुई थी। इस नीलामी में नूरपुर के अमित राज ने बोली लगाकर ठेका लिया था।

  • हिमाचल के धर्मशाला में धोखाधड़ी का मामला
  • 8.66 लाख रुपए की हुई धोखाधड़ी
  • सिक्योरिटी के रूप में जमा किया था FD

दोनों FD निगम के पास रखी थी गिरवी

अमित राज ने नगर निगम कार्यालय में बतौर सिक्योरिटी 5 लाख और 3.90 लाख रुपए की FD जमा करवाई थी। इन FD पर प्लेज टू कमिश्नर DMC धर्मशाला लिखा हुआ था। शर्तों के अनुसार अमित राज पहले तो निगम कार्यालय में पैसे जमा करवाता था लेकिन बाद में जमा करना बंद कर दिया। निगम की नोटिस के बाद भी उसने पेमेंट नहीं किया। गिरवी रखी गई FD को निगम के खाते में ट्रांसफर करने के लिए HDFC बैंक से पत्राचार किया गया। इस दौरान निगम प्रबंधन को पता चला कि अमित राज ने FD के पैसे एक खाते से 11 सितंबर 2021 से और दूसरे से 24 सितंबर 2021 को निकाल लिए गए।

फर्जी FD देकर निगम को किया गुमराह

नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार ने बताया कि अमित ने फर्जी FD देकर निगम को गुमराह करने का काम किया। इससे अमित ने निगम के साथ 8.66.122 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। धर्मशाला पुलिस ने शिकायत पत्र की जांच की, जिसमें तथ्यों को सही पाया गया। जिसके बाद अमित राज के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े- Himachal Politics: सुक्खू कैबिनेट में बोले विधायक राजेश धर्माणी, मैं पोस्ट के लिए नहीं करता लॅाबिंग

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular