Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशदेवी हिडिंबा भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव के लिए हुई रवाना,...

देवी हिडिंबा भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव के लिए हुई रवाना, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मनाली, (Goddess Hidimba With Grand Rath Yatra) : देवी हिडिंबा भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा उत्सव के लिए रवाना हुई। उनके इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 5 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस उत्सव में आम लोगों के लिए देवताओं के दर्शन के साथ ही साथ मनोरंजन का भी भरपूर प्रबंध किया गया है। ताकि आम लोगों का उत्साह बना रहें।

इस बार के रथयात्रा में पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

इस बार के उत्सव में जहां रथयात्रा के पीएम मोदी साक्षी बनेंगे। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस उत्सव का समापन करेंगे।

दशहरा उत्सव में 332 देवताओं को किया गया हैं आमंत्रित

दशहरा उत्सव की शोभा कुल्लू घाटी के देवी-देवता बढ़ाएंगे। इस बार दशहरा उत्सव कमेटी ने जिला भर के 332 देवताओं को दशहरा में आने का निमंत्रण भेजा है। दशहरा में इस बार पिछली बार से अधिक देवताओं के आने की उम्मीद है। दशहरा में लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकेंद्र में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए कुल्लू राज परिवार की दादी देवी हिडिंबा मंगलवार सुबह रवाना हुईं। उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी उनके साथ थे।

ALSO READ : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आप चुनाव प्रचार में जुटी, बेरोजगार वोटरों पर हैं इनकी नजर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular