Tuesday, May 30, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशViral: प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

Viral: प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़) Viral: प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गुरुवार को सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की। लड़की के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

खुद को जान से मारने वाली लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि लड़की ने अपने हाथों में सिंदूर को घोल हुआ है और रोते हुए वीडियो बना रही है। लड़की बोल रही है कि वह अपने प्रेमी को लेकर काफी परेशान है। लड़की का कहना है कि उसकी मौत का जिम्मेदार वही है। वह रहे या न रहे इसकी लिए सिर्फ उसका प्रेमी ही जिम्मेदार होगा।

वहीं पता चला है कि उसके पेट में उसका बच्चा है। इसके बाद जब लड़की ने लड़के से शादी की बात कही तो उसने बच्चा गिराने को कहा। इसके बाद उसकी शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई है। उसके भाई द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद वह वीडियो में घोले गए सिंदूर को पीते हुए दिखती है।

ये भी पढ़ें- Kiratpur-Nerchowk Fourlane: भूमि के अधिग्रहण में अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

RELATED ARTICLES

Most Popular