Friday, June 2, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal: हिमाचल में इस महीने जीएसटी संग्रह में हुई 19 फिसदी वृद्धी,...

Himachal: हिमाचल में इस महीने जीएसटी संग्रह में हुई 19 फिसदी वृद्धी, 593 करोड़ रुपए का किया संग्रह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal: हिमाचल प्रदेश में जीएसटी में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2023 के इस माह में 593 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह किया है। वहीं गत वर्ष विभाग ने अप्रैल 2022 में 500 करोड़ रुपए का संग्रह किया था। इस बात की जनकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस बताया कि विभाग रिटर्न की निगरानी, रिटर्न की त्वरित जांच, जीएसटी ऑडिट को समय पर पूरा करने और कर अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर बल दे रहा है ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके।

3 लाख ई-वे बिलों के सत्यापन का लक्ष्य रखा

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान 13 लाख ई-वे बिलों के सत्यापन का लक्ष्य रखा है। सड़क चैकिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा 94 हजार ई-वे बिलों का सत्यापन किया गया और उल्लंघन करने वालों से अप्रैल 2023 के महीने में 42 लाख रुपए की वसूली की गई।

विभाग फर्जी करदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा

उन्होंने बताया कि विभाग फर्जी करदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और कई ऐसे पंजीकरणों का पता चला है जो वास्तव में अस्तित्व में नही हैं। इन फर्जी करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने हाल ही में कुछ फर्मों का निरीक्षण किया है जिन पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट देने में शामिल होने का संदेह है। विभाग को आशा है कि व्यापक जीएसटी राजस्व वृद्धि परियोजना को लागू करने के बाद डेटा विश्लेषण क्षमताओं में काफी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- Himachal: हाइड्रोजन के उपयोग से हासिल होगा राज्य का लक्ष्य, साल 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनेगा हिमाचल

RELATED ARTICLES

Most Popular