Friday, June 9, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal divas: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन लोगों ने दी हिमाचल...

Himachal divas: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन लोगों ने दी हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस दी शुभकामनाएं

- Advertisement -

Himachal divas: आज हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम ने ट्विट करके कहा कि प्रदेश के लोगों का जीवन सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे। वहीं, उत्तराखंड के सीएम ने अपने ट्विट में लिखा है कि प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त हिमाचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में सदैव सम्पन्नता एवं खुशहाली रहे एवं राज्य निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, ऐसी कामना करता हूँ।

  • आज मनाया जा रहा है हिमाचल प्रदेश दिवस
  • पीएम मोदी ने दी शुभकामना
  • राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामना
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामना
  • प्रदेश में खुशहाली की शुभकामना की

पीएम ने ट्विट कर दी शुभकामना

हिमाचल प्रदेश दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को लोगों को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने अपने ट्विट में लिखा है कि हिमाचल दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोगों का जीवन सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी शुभकामना

हिमाचल दिवस के मौके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के लोगों को शुभकामना दी है। राहुल ने अपने ट्विट में कहा है कि प्राकृतिक सौन्दर्य, अद्भुत सभ्यता और मेहनती लोगों से समृद्ध है हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत राज्य। सभी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तराखंड के सीएम ने दी शुभकामना

हिमाचल दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लोगों को शुभकामना दी है।

इसे भी पढ़े- Kamrunag Lake: हिमाचल के इस झील में है अरबों- करोड़ो का खजाना, जानिए क्या है रहस्य

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular