Wednesday, June 7, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal: गोहरा में शख्स की ढांक से पैर फिसल कर 200 फीट...

Himachal: गोहरा में शख्स की ढांक से पैर फिसल कर 200 फीट नीचे गिर, शख्स की मौत

- Advertisement -

Indai News (इंडिया न्यूज़) Himachal: गोहर एक व्यक्ति की रास्ते में पैदल चलते हुए ढांक से पैर फिसल कर मौत हो गई। मामला गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत बाड़ा का है। मामले की सुचना मिलने पर गोहर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार शख़्स का नाम इंद्र सिंह ( 74) पुत्र भागीरथ गांव बाड़ा पहाड़ी का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि शख्स का रास्ते में पैर फिसल गया था। जिसके बात वो करीब 200 फीट नीचे गिर गया। परिवार वालों ने तलाश की तो उसका शव खाई में मिला। परिजनों की ओर से जानकारी मिलने पर पर प्रधान ग्राम पंचायत बाडा ने गोहर थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर बताया कि परिवार वालों की जानकारी के अनुसार पिछले कल इंद्र सिंह घर से किसी कार्य को लेकर निकला था, परंतु वापस घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की तो उसका शव पहाड़ी के रास्ते से गिरकर खाई में
मिला।

ये भी पढ़ें- MC Shimla Election Result Live updates: नगर निगम शिमला कांग्रेस को पूर्ण बहूुमत, जानें कितने वार्ड पर किया कब्जा?

RELATED ARTICLES

Most Popular