Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal News: जस्टिस सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की स्थाई मुख्य न्यायाधीश, कॅालेजियम...

Himachal News: जस्टिस सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की स्थाई मुख्य न्यायाधीश, कॅालेजियम की सिफारिश के बाद मिली मंजूरी

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh High Court): हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत जस्टिस सबीना अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट (Himachal Pradesh High Court) की मुख्य न्यायाधीश होंगी। न्यायामूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायामूर्ति सबीना सबसे वरिष्ठतम जज हैं। 21 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद के सेवानिवृत्त होने के बाद सबीना कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थी। कॅालेजियम की मंजूरी के बाद अब वे हिमाचल प्रदेश की स्थाई मुख्य न्यायाधीश बन गई है।

जस्टिस सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। सबीना कानून की पढ़ाई पूरी करके पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करना शुरू की थी। वे वहां पर बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध चुनी गईं थी। इसके बाद सबीना जनवरी 1997 को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश में शामिल हुई। उसके बाद सितंबर 2004 में सत्र न्यायाधीश और 2008 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति मिली।

इसे भी पढ़े- Cinnamon Cultivation: हिमाचल के बाजारों में 2025 तक आ जाएगी दालचीनी की फसल

इसी साल 23 अप्रैल को खत्म होगा जस्टिस सबीना का कार्यकाल

जस्टिस सबीना को जनवरी 23 फरवरी 2010 को स्थाई न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत मिली थी। स्थानांतरित होने के बाद अप्रैल 2016 में उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश का पद ग्रहण किया था। सबीना ने 8 अक्टूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। जस्टिस सबीना 25 मई 2022 से 22 जून 2022 तक हिमाचल प्रदेश कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थी। इसी साल 23 अप्रैल को जस्टिस सबीना का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

हिमाचल हाईकोर्ट में ये न्यायाधीश हैं सेवारत

इस समय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा और न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े- Gautam Adani News: हिमाचल में अडानी समूह की कंपनी विल्मर लिमिटेड पर टैक्स चोरी के शक में हुई छापेमारी

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular