Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal News: हिमाचल में लॉटरी के नाम पर लगा लाखों का चूना

Himachal News: हिमाचल में लॉटरी के नाम पर लगा लाखों का चूना

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज (Himachal Pradesh): वैसे तो देश के कई हिस्सों में लॅाटरी के नाम पर ठगी हो रही है। वहीं हिमाचल में भी लॉटरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। रूपए की मोटी रकम के चक्कर में एक शख्स को लाखों रुपए का चूना लग गया है। प्रदेश में लॅाटरी के नाम पर ठगी की जा रही है। इसी ठगी के जाल में एक शख्स भी फस गया है। राज्य के चंबा के रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने जाल बिछा कर अपने झांसे में फंसा लिया है। झांसे में आकर शख्स ने अपने 72 लाख रुपये गंवा दिए।

फिलहाल ठगी के मामले को लेकर साइबर थाना शिमला में मामला दर्ज करा दिया गया है। साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। जालसाजों ने कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए आपको कुछ पैसे मेरे एकाउंट में डालने होंगे। करोड़ों की लॉटरी सुनकर शख्स काफी उत्साहित हो गया। और लगभग 200 से ज्यादा बार आरोपियों के खाते में खुद बैंक जाकर ऑनलाइन माध्यम से पैसे जमा किया।

पैसों के लालच में फंसा शख्स

शख्स के पास जालसाजों की तरफ से 2।50 करोड़ रुपए की लॉटरी का मैसेज और कॉल आया। लॅाटरी की लालच में आकर शख्स ने जालसाजों के एकाउंट में 72 लाख रुपए जमा किया। इसके बाद व्यक्ति को अंदाजा लगा कि उसके साथ ठगी हुई है। तब शख्स ने ये सारी बात पुलिस को बताई और साइबर थाना शिमला में जाकर मामला दर्ज करवाया।

दर्ज हुआ केस

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया है। ऐसे में साइबर पुलिस के एएसपी भूपेंद्र नेगी ने कहा कि इन सब चीजों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस प्रकार की धोखाधड़ी अक्सर हमारे आस-पास होती रहती है। ऐसे में हर किसी को जालसाजों के खिलाफ जागरूक रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़े- Himachal Pradesh: ओपीएस बहाली पर बोले सीएम सुक्खू- हमने जो कहा वह कर दिखाया

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular