Wednesday, June 7, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal news: उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन निरीक्षण कुटीर का लिया जायजा,बोले- एक...

Himachal news: उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन निरीक्षण कुटीर का लिया जायजा,बोले- एक साल में करें पूरा

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal news, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को बनीखेत में जल शक्ति विभाग के निर्माणाधीन निरीक्षण कुटीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को एक साल के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सवा दो करोड़ रुपए की लागत से निरीक्षण कुटीर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस निरीक्षण कुटीर भवन को तिमंजिला बनाया जा रहा है।

निरीक्षण कुटीर में कमरों के अलावा एक सम्मेलन कक्ष का भी निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। कुटीर के निर्मित हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ होगा। साथ ही मंदिरों का भी विकास किया जाएगा। इससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ पूर्व मंत्री, विधायक आशा कुमारी, जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान कमल ठाकुर, उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव व मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुनील कनोत्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- Recipe Of The Day: मिनटों में बनाएं बच्चों का पसंदीदा ब्रेड…

Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular