Thursday, June 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशPriyanka Gandhi in Shimla: शिमला में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधिमंडल...

Priyanka Gandhi in Shimla: शिमला में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधिमंडल से मिली प्रियंका गांधी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Priyanka Gandhi in Shimla: आज पूरे दिन कांगेस की नेता प्रियंका गांधी शिमला में रही। इस दौरान वे सीएम सुक्खू के साथ शहर के विभिन्न- विभिन्न स्थानों पर गई। वहीं नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रियंका गांधी से शिमला में मिला। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी जिसके बाद उन्होंने जनसभा में भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन ने दिया प्रियंका गांधी का धन्यवाद

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को पहली गारंटी के रूप में रखने के लिए प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों से जो वादा किया था उसे सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा किया। आज कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हुई है जिसके लिए कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular