Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Students in Ukraine: युद्ध स्थिति में फसें 32 स्टूडेंट्स आज लौटेंगे...

Himachal Students in Ukraine: युद्ध स्थिति में फसें 32 स्टूडेंट्स आज लौटेंगे हिमाचल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़,शिमला :

Himachal Students in Ukraine रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध से जान माल की हानि काफी बड़े पैमाने पर हो रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार आज हिमाचल के छात्र जो यूक्रेन पढाई करने गए थे। वे आज वापिस भारत लौट रहे है। 32 स्टूडेंट्स आज शाम को विशेष विमान से भारत लाये जायेगे। इनमें से 15 हिमाचली बुखारेस्ट से दिल्ली आ रहे विशेष विमान में सवार हैं, जबकि 17 हिमाचली बुखारेस्ट से मुंबई आ रहे विमान से भारत लौट रहे हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सदन में विशेष वक्तव्य के माध्यम से दी। इन फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का सारा खर्च प्रदेश सरकार देगी।

Himachal Students in Ukraine

Himachal Students in Ukraine

Himachal Students in Ukraine

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिमाचल के करीब 130 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं और जैसे-जैसे जानकारी प्राप्त हो रही है, वैसे-वैसे इनकी संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन लोगों की सुरक्षा और उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। Himachal Students in Ukraine मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने स्वयं विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है और हिमाचल के लोगों को जल्द से जल्द यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई भी आवश्यक जानकारी विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव की आज इस संबंध में विदेश सचिव से बात हुई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां से सीधी विमान सेवा संभव नहीं है। ऐसे में भारत ने यूक्रेन के साथ लगे देशों पोलेंड, हंगरी, स्लोवेक रिपब्लिक और रोमानिया में अपने दलों की तैनाती की है।

Himachal Students in Ukrain

Read More: Misbehaving With Congress MLA Case: बदसलूकी के केस में एक पुलिस कर्मी को निकाला

Read More : Pension News himachal Pradesh: प्रदेश में 1.73 लाख पेंशनर्ज की बढ़ सकती है पेंशन, अब 9000 रुपए होगी नई पेंशन

Connect With Us : Twitter Facebook

Sachin
Sachin
Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....
RELATED ARTICLES

Most Popular