Saturday, April 1, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जिले के कई इलाकों...

Himachal weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जिले के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़,(Himachal weather): हिमाचल में पीछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश के तापमान में काफी गिरावाट आई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।  

  • हिमाचल में तीन दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा
  • कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
  • प्रदेश में तापमान में बड़ी गिरावट

हिमाचल में 21 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 मार्च तक मौसम का ऐसा ही मिजाज देखने को मिलेंगा। बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई इलाकों में काफी ठंडा तापमान दर्ज किया है। इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा केलांग के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अटल टनल के पास बड़ी बर्फबारी

उधर अटल टनल के पास बर्फबारी के चलते लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। अटल टनल के दोनो तरफ भयानक बर्फबारी देखने को मिली। अटल टनल बर्फबारी के बाद दोनो और पर्यटक कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। मौसम में बर्फबारी में कुछ राहत के बाद यात्रियों की आवाजाही फिर शुरू हुई।

इसे भी पढ़े- Himachal Budget session 2023: सीएम ने भगवान कृष्ण को प्रणाम कर की बजट भाषण शुरूआत,नादौन और शिमला में बनेगा ई-बस डिपो

RELATED ARTICLES

Most Popular