Monday, March 27, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशGovernor Visit to Kangra एचपी राज्यपाल 28 तक कांगड़ा प्रवास पर

Governor Visit to Kangra एचपी राज्यपाल 28 तक कांगड़ा प्रवास पर

- Advertisement -

Governor Visit to Kangra एचपी राज्यपाल 28 तक कांगड़ा प्रवास पर

इंडिया न्यूज, धर्मशाला :

Governor Visit to Kangra : महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 28 फरवरी, 2022 तक कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल प्रात: 10.30 बजे अग्रवाल धर्मशाला, ज्वालामुखी में संस्कृत भारती प्रांत सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर बाद 2.30 बजे धर्मशाला में स्वच्छता किट वितरित करेंगे। इस दिन रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस धर्मशाला में रहेगा।

उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल 27 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे होटल उत्सव पैलेस, कच्छियारी में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती युवा उद्यमी कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

28 फरवरी को महामहिम राज्यपाल पालमपुर में प्रात: 10 बजे सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान का दौरा करेंगे। महामहिम राज्यपाल बाद दोपहर 3.30 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। Governor Visit to Kangra

Read More : NET-JRF Exam एचपी केंद्रीय विवि के 61 विद्यार्थियों ने नेट व जेआरएफ में मारी बाजी

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

RELATED ARTICLES

Most Popular