छतरी में 14.09 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छतरी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की
इंडिया न्यूज, मंडी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र (Saraj Assembly Constituency) की उप-तहसील छतरी में 14.09 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
इसमें ग्राम पंचायत गतू और छतरी में 13.04 करोड़ रुपए की 6 परियोजनाओं के लोकार्पण और 1.05 करोड़ रुपए की 2 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मेला मैदान चपलांदी (Fair Ground Chaplandi) में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत काकड़ाधार में 80 लाख रुपए की सेरी बागा जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण से गांव नेहरा, कांढल, भझौणी तथा चावग के लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत छतरी में 79 लाख रुपए की बेठवां बहाव सिंचाई योजना तथा 1.97 करोड़ रुपए की छतरी से कोहीधार बहाव सिंचाई योजना के लोकार्पण और 67 लाख की लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना ब्रयोगी, गिनी निहरी तथा करगानू बगडैहन से पर्याप्त जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी।
कृषि उत्पादों की पैदावार में बढ़ौतरी होने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

विकास कार्यों की जानकारी दी
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बगड़ाथाच, झरेड़, गतू तथा ग्राम पंचायत छतरी में 1,896 लाख की विभिन्न पेयजल योजनाओं तथा ग्राम पंचायत बरयोगी, काकड़ाधार, छतरी और बुंग रैल चैक में 1,629 लाख की पेयजल योजनाओं का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैै।
इन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर इनका लोकार्पण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को व्यापक स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए ग्रामीण उत्थान जरूरी है इसलिए ग्रामीणों के आर्थिक सुधार और सामाजिक बदलाव के लिए राज्य में गत 4 वर्षों के दौरान अनेक विकासात्मक योजनाएं लागू की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत 200 लाभार्थियों को गृह निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
उन्होंने सेरी से राणा बाग सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम पंचायत गतू के प्रधान संगत राम धीमान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
जिला परिषद के पूर्व सदस्य जोध वीर सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लोकार्पण
- 3.07 करोड़ की लागत से राणा बाग से बिहानी सेरी सड़क।
- 4.91 करोड़ की लागत से छतरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन।
- 1.50 करोड़ की लागत से निर्मित छतरी विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन।
शिलान्यास
- 38 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चपलांदीधार के भवन।
घोषणा
- छतरी में महाविद्यालय खोलने।
- माध्यमिक पाठशाला वोहल सैंज को उच्च पाठशाला।
- माध्यमिक पाठशाला बगड़ाथाच को उच्च पाठशाला।
- प्राथमिक पाठशाला गतू गलू को माध्यमिक पाठशाला।
- प्राथमिक पाठशाला रूमणी को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोनत करने।
- वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करना।
- ग्राम पंचायत जरेहड़ व ग्राम पंचायत गतू के बेठवां में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने।
- थुनाची के स्वास्थ्य उप-केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने।
- काकड़ाधार में पशु औषधालय खोलने।
- मैहरीधार में वन निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने।
- चपलांदी में नई राहें-नई मंजिल के अंतर्गत निरीक्षण कुटीर का निर्माण।
छतरी में 14.09 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
Read More : चंबा में मूसलाधार बारिश के कारण एनएच समेत आधा दर्जन सड़कें बाधित