Wednesday, June 7, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशMC election Shimla: कांग्रेस का कार्यकर्ताओं से जीत के लिये एकजुटता का...

MC election Shimla: कांग्रेस का कार्यकर्ताओं से जीत के लिये एकजुटता का संदेश, पार्टी जल्द जारी करेगी मेनिफेस्टो जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), MC election Shimla: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी के मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मेनिफेस्टो को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दि गई कि जल्द ही मेनिफेस्टो अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि शिमला शहर के लिये आम लोगों से जो लिखित सुझाव मांगे गए थे उन पर विचार करने के बाद उन्हें भी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को एकजुटता से प्रचार करने का दिया संदेश

इसके अलावा प्रतिभा सिंह ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों के तहत राम बाजार में पार्टी प्रत्याशी सुषमा कुठियाला के कार्यालय के शुभारंभ के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं जीत के लिये एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिमला शहर के विकास के लिए नगर निगम में कांग्रेस का आना बहुत ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा शासित नगर निगम लोगों की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहा हैं। उन्होंने लोगों से सुषमा कुठियाला को फिर से भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी करेगी नुक्कड़ सभा

प्रतिभा सिंह 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे बेनमोर वार्ड में नरसिंग कॉलेज के समीप कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया के पक्ष में नुक्कड़ सभा करेंगी व दोपहर बाद 2 बजे जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल शर्मा के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक करेंगी। इस दौरान वह यहां पार्टी कार्यलयों का भी शुभारंभ भी करेंगी।

ये भी पढ़ें- MC election Shimla: बीजेपी की बड़ी बैठक, पार्टी 23 अप्रैल को मेनिफेस्टो लॉच करेगी और 24 को नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular