Tuesday, May 30, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशMC Shimla Election: जीत के बाद हर्षवर्धन चौहान ने जनता का किया...

MC Shimla Election: जीत के बाद हर्षवर्धन चौहान ने जनता का किया आभार व्यक्त, कहा- कांग्रेस पार्टी ने एग्जाम किया पास 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) शिमला: (MC Shimla Election) नगर निगम शिमला चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के अंदर काफी खुसी है। कांग्रेस में हिमाचल विधानसभा के बाद शिमला नगर निगम में भी अपनी शानदार वापसी की है। ऐसे में कांग्रेस इस जीत के साथ जनता का आभार व्यक्त कर रही है। इस क्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल के मात्र 5 महीने बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के रूप में कांग्रेस पार्टी का पहला एग्जाम था जिसमें शिमला की जनता ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया है और इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया है।

इतिहास में किसी भी पार्टी को इतना जन समर्थन नहीं मिला- हर्षवर्धन चौहान

उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव हर पांच साल में होते हैं लेकिन जिस तरह का जनसमर्थन इस बार के चुनाव में नगर निगम शिमला की जनता ने कांग्रेस पार्टी को दिया है आज तक के इतिहास में किसी भी पार्टी को इतना जन समर्थन नहीं मिला है और इसका कारण है कांग्रेस पार्टी की नीतियां और कार्यप्रणाली।

यह संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का जनादेश है- हर्षवर्धन चौहान

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा बीते दिन दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में न केवल शिमला की जनता बल्कि अन्य क्षेत्र के लोगों ने भी अपना मतदान दिया है जो सत्य है क्योंकि यह न केवल शिमला शहर का बल्कि संपूर्ण हिमाचल प्रदेश का जनादेश है और इस पर यह बयान देना कि शिमला शहर को ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया वह सही नहीं है।

ये भी पढ़े- MC Shimla Election: बीजेपी की हार पर सीपीआई(एम) ने कहा- नीतियों के विरुद्ध जनता ने अपना मत देकर पार्टी को नकार दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular