Wednesday, June 7, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशMost beautiful lakes of Himachal: हिमाचल प्रदेश की 5 सबसे अद्भुत और...

Most beautiful lakes of Himachal: हिमाचल प्रदेश की 5 सबसे अद्भुत और खूबसूरत झीलें, शांति के लिए ज़रूर जाएं घूमने

- Advertisement -

Most beautiful lakes of Himachal: हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की गोद में बसा बेहद ही खू़बसूरत और रहस्यमयी प्रदेश है। यहां की शांति से रूबरू होने के लिए यहां देश- विदेश के पर्यटक आते है। हिमाचल में एक तरफ हिमालय पर्वत की ऊंची- ऊंची चोटीया आकाश से मिलकर आकाश में ही स्वर्ग होने का दावा करती है तो वहीं शांत और खूबसूरत झीलों से यहां जमीन में स्वर्ग होने की दृश्य बन जाता है। ऐसे में अगर आप भी हिमाचल में धुमने का विचार कर रहें हो तो सिर्फ पहाड़ की खूबसूरती से रूबरू होकर ही नहीं रह जाना, आप हिमाचल की झीलों को भी ज़रुर देखना। आइये जानते है हिमाचल की सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में…..

चंद्रताल झील
चंद्रताल झील हिमाचल की खूबसूरत झीलों में शामिल है। समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूर्ण भारत में भी फेमस है। यह झील अर्धचंद्राकार आकार की है जिस बजह से इसे चंद्रताल कहा जाता है। आपको बता दें कि यह लाहौल और स्पीति में मौजूद है और नीले रंग के पानी के लिए भी जानी जाती है।

रेणुका झील
हिमाचल प्रदेश के नाहन से लगभग 38 किमी दूर रेणुका झील एक प्राकृतिक झील है। यह झील अपनी सुंदरता और परिवेश के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस झील में विभिन्न प्रकार की मछलियाँ और अन्य जलीय जीवों को भी देख सकते हैं। अगर आप नाहन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां घूमने का प्लान ज़रूर करें।

चरेमा झील
हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में एक डलहौजी घूमने आप ज़रूर गए होंगे। अगर नहीं तो इस बार घूमने जाए तो यहां मौजूद चरेमा झील ज़रूर पहुंचे। आपको बता दें कि यह एक कृत्रिम झील है जो सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। शांतिप्रिय समय बिताने और बोट राइड के लिए भी बेस्ट झील है।

खज्जियार झील
खज्जियार झील हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। कहा जाता है कि इस इस झील के किनारे से कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। आपको बता दें कि खज्जियार को ‘मिनी स्विस’ भी कहा जाता है। अगर आप यहां आते है तो आपकों काफी शांति मिलेगी।

सूरज तल झील

सूरज तल झील भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील के रूप में प्रसिद्ध है। इसकी बड़े आकार की वजह से ये बेहत ही खूबसूरत दिखती है। इस झील को पौराणिक कथा भी है। कहा जाता है कि यह ‘सूर्य देवता की झील’ है। एक अन्य मान्यता है कि इस झील में डुबकी लगाने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। यह झील प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग के समान है।

ये भी पढ़ें- History of Mall Road: आखिर हर हिल स्टेशन में क्यों होता है मॉल रोड? जानिए इसके पीछे की कहानी

RELATED ARTICLES

Most Popular