Wednesday, June 7, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशNerchowk four lane: परिवहन कमेटी तय करेगी फोरलेन पर न्यूनतम-अधिकतम रफ्तार

Nerchowk four lane: परिवहन कमेटी तय करेगी फोरलेन पर न्यूनतम-अधिकतम रफ्तार

- Advertisement -

India news (इंडिया न्यूज़), Nerchowk four lane, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होने के बाद न्यूनतम औऱ अधिकतम रफ्तार भी तय की जाएगी। यह रफ्तार प्रदेश सरकार की और से बनाई गई परिवहन कमेटी करेगी। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से फोरलेन के लिए अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटी तय की गई है। हालांकि आधिकारिक गति यही होगी, जिसे परिवहन कमेटी तय करेगी। किरतपुर से नेरचौक तक वाहन चालक 110 कैमरे की निगरानी में होंगे।

फोरलेन पर जगह-जगह एएनपीआर सिस्टम लगाए गए हैं और कई जगहों पर लगाने का काम भी हो रहा है। अगर फोरलेन पर परिवहन समिति की तरफ से तय की गति से ज्यादा रफ्तार होगी तो वाहन चालकों के ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा। यह एनपीआर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए हैं। ये कैमरे बिजली और सौर ऊर्जा दोनों से चलेंगे। बिजली न होने की स्थिति में इन कैमरों की बैटरी में सोलर बैकअप रहेगा।

बारिश होने से फोरलेन बनाने में हुई देरी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण केंद्र सरकार को दिए गए एक पत्र में कहा था कि 15 मई तक फोरलेन तैयार करके केंद्र को सौंप दिया जाएगा,  लेकिन प्रदेश में पिछले महीने से लगातार बारिश होने से फोरलेन के निर्माण कार्य में देरी हो गई है। वहीं अब फोरलेन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। हाईवे अथॅारिटी ने इसे पूरा करने के लिए 20 से 30 जून का लक्ष्य रखा है। अगर मौसम सही रहा तो किरतपुर से नेरचौक फोरलेन को जून से देश प्रदेश को समर्पित कर दिया जाएगा।

कैमरे की निगरानी मे रहेंगे वाहन चालक

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन परियोजना के निदेशक वरुण चारी ने बताया कि किरतपुर से नेरचौक तक वाहन चालकों की निगरानी करने के लिए 110 कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा हाईवे पर न्यूनतम और अधिकतम गति कितनी होगी, इसे प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई परिवहन कमेटी तय करेगी। अगर मौसम साफ रहा तो 20 से 30 जून के बीच फोरलेन को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
Ashish Mishra
Ashish Mishra
Journalist, India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular