Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशपीएम मोदी पांच अक्टूबर को 3 से 4 बजे के बीच रथयात्रा...

पीएम मोदी पांच अक्टूबर को 3 से 4 बजे के बीच रथयात्रा में होंगे शामिल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कुल्लू, (PM Modi On October 5): पीएम मोदी पांच अक्टूबर को 3 से 4 बजे के बीच रथयात्रा में शामिल होंगे। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि कुल्लू दशहरा उत्सव के रथयात्रा में पीएम मोदी शामिल होंगे। दशहरा उत्सव में ऑडिशन के जरिए स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस उत्सव में मलेशिया, यूक्रेन, रूस और भूटान के सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिस बल के जवान और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इस बार रथ मैदान में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी की जाएगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम अलग-अलग थीम पर होंगे। एसपीजी के प्रोटोकॉल के जरिए लोगों को प्रवेश मिलेगा। सभी की गेट पर चेकिंग होगी। इसके बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

ALSO READ : राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

RELATED ARTICLES

Most Popular