इंडिया न्यूज़, शिमला
कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर फंडिंग को लेकर सवाल उठाये। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा की पार्टी के पास पैसा कहा से आ रहा है। जो आम आदमी पार्टी की इतनी रैलियां हो रही हैं। इन रैलियों में बड़ी संख्या में पैसा खर्च हो रहा है। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने मीडिया को बताते हुए कहा की इन रलियों में पुन्नू भी शामिल हो सकते हैं।
पुन्नू इन रैलियों में मददगार हो सकते हैं। प्रतिभा सिंह ने पुन्नू को गिरफ्तार करने की भी बात कही है। उन्होंने ऑडियो टेप में खालिस्तान (Khalistan) समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नु (Gurpatwant Singh Pannu) की प्रदेश को दी गई धमकी पर चिंता भी जताई।
पुन्नू को गिरफ्तार करके लाये सरकार
राज्य सरकार को तुरंत इस मामले को लेकर कार्यवाई करनी चाहिए। विदेश में बैठा अलगाववादी (separatist) देश को चुनौती देता है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब तो सरकार को इस मामले पर कार्यवाही करनी चाहिए। सरकार को पुन्नू को वहां से गिरफ्तार करके लाना चाहिए, और जेल में डालना चाहिए।
चुनावो को लेकर संकलप चिंतन शिवर में होगी चर्चा
इससे पहले भी पुन्नू ने सरकार को दमकी दी थी, यह मामला अब काफी हद पार कर चूका है। इसलिए सरकार को अब फैंसला लेना ही चाहिए। प्रतिभा सिंह से पूछे गए एक प्रश्न में उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के नव संकलप चिंतन शिवर में चर्चा की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा की इस साल के अंत तक हिमाचल सरकार और गुजरात में चुनावों को लेकर विचार करेंगे।