Aam Aadmi Party Press Conference हिमाचल में दिल्ली की तर्ज पर देंगे सेवाएं
इंडिया न्यूज, शिमला।
Aam Aadmi Party Press Conference : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देंगे।
उसकी सरकार ने दिल्ली में गवर्नेंस का जो माडल लागू किया है, उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह जेटा ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को मुफ्त शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि फ्री सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली में सरप्लस बजट है।
क्वालिटी एजुकेशन का अभाव (Aam Aadmi Party Press Conference)
एडवोकेट देवेंद्र सिंह जेटा ने कहा कि यह विडंबना ही है कि हिमाचल प्रदेश में मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को विदेश का रुख करना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के नाम पर फर्जी डिग्री का गोरखधंधा चलाया गया जोकि शर्मनाक है। हजारों की संख्या में राज्य में फर्जी डिग्रियां बांटी गई।
पर्यटन की अपार संभावनाएं (Aam Aadmi Party Press Conference)
देवेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन कर लोगों को रोजगार दिया जा सकता है लेकिन सरकारों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
इसी तरह राज्य में विद्युत परियोजनाएं आर्थिक स्थिति को सुधार सकती हैं। इसके लिए भी काम किया जाएगा। इसी तरह बागवानी को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेब और अन्य फलों के प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाए जाएंगे ताकि बागवानों और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिलें और उनका शोषण न हो।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली और पानी की सुविधा देकर दिखा दिया है कि वह गरीब और आम लोगों की हितैषी है।
‘आप’ के तौर पर लोगों को मिला विकल्प (Aam Aadmi Party Press Conference)
जेटा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा अदला-बदली की सरकारें चलाती रही हैं लेकिन अब आम आदमी पार्टी के तौर पर लोगों को विकल्प मिला है।
तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को व्यापक स्वीकार्यता मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी अपना सदस्यता अभियान तेज करेगी।
अभी तक 3 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लीगल सेल के तहत भी 3 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान ग्राउंड स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को मंडी में होने वाली अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली पार्टी में उत्साह का नया संचार होगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के एससी सेल के शिमला जिला अध्यक्ष ईशान सहलोत्रा, एडवोकेट बीएन मेहता भी मौजूद रहे। Aam Aadmi Party Press Conference
Read More : Ani BJP Command to Amar Thakur आनी भाजपा की कमान अमर ठाकुर को
Read More : Ambulance Facility for Animals हिमाचल सरकार शुरू करेगी पशुओं के लिए एंबुलेंस सुविधा
Read More : Hanuman Jayanti will be Celebrated in Jakhu Temple जाखू मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती
Read More : Find A Solution to Save Children from Drugs बच्चों को नशे से बचाने का हल निकालें
Read More : District Level Nutrition Fortnight Campaign Concludes नाहन में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा अभियान का समापन