Tuesday, May 30, 2023
Homeहिमाचल प्रदेशशिमला: महिला कांग्रेस ने पहलवानों के समर्थन में ब्रज भूषण को तुरंत...

शिमला: महिला कांग्रेस ने पहलवानों के समर्थन में ब्रज भूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग, केंडल मार्च निकाला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस ने आंदोलनरत महिला कुश्ती संघ के समर्थन में केंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की। उन्होंने जंतरमंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी कुश्ती संघ की महिलाओं के समर्थन की आवाज न सुनने के लिये केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली बेटियों की आवाज नही सुनी जा रही है जबकि उनके आरोप बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी हैं और उस पर किसी भी कार्यवाही से बच रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का थोथल नारा देश के सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन बेटियों के साथ हुए अन्याय की आवाज को बुलंद करेगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular